भावाअशिप - वर्षा वन अनुसंधान संस्थान, जोरहाट, असम(भारत)
ICFRE - Rain Forest Research Institute, Jorhat

विस्तार प्रभाग

अधिदेश

  • हितधारकों के लिए संस्थान/परिषद के अनुसंधान निष्कर्षों और प्रौद्योगिकी पैकेजों के प्रसार के लिए प्रभावी और नवीन/विस्तार विधियों, रणनीतियों और विस्तार सामग्री का विकास।
  • वी.वी.के., प्रदर्शन-ग्राँम और के.वी.के., रेडियो और टीवी टॉक शो, मेलों, प्रदर्शनियों, संग्रहालयों, आदि के माध्यम से अनुसंधान निष्कर्षों और प्रौद्योगिकियों का लैब से जमीन तक विस्तार करना।
  • पेटेंट फाइलिंग, प्रौद्योगिकी स्थानांतरण, समझौता ज्ञापन, आई.पी.आर. के रखरखाव और कानूनी मामलों, प्रौद्योगिकियों के विपणन और अन्य आई.पी.आर. से संबंधित मुद्दों में अन्य अनुसंधान प्रभागों का समर्थन।
  • अन्य संस्थानों, उद्योग और संगठनों के साथ भागीदारी, नेटवर्किंग और सहयोग को बढ़ावा देना और सुगम बनाना।
  • प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण कार्यक्रमों के माध्यम से मानव संसाधन का विकास करना।

 

 

अवसंरचना

छह पूर्वोत्तर राज्यों में छह वन विज्ञान केंद्र (वीवीके) संचालन में हैं, जो निम्नलिखित है-

क्र. सं.

राज्य

वी.वी.के का स्थान

1.

असम

असम फॉरेस्ट स्कूल, जलुकबारी, गुवाहाटी

2.

अरूणाचल प्रदेश

एस.एफ.आर.आई., ईटानगर

3.

नागालैंड

एस.ई.एफ.टी.आई., दीमापुर

4.

मिजोरम

फॉरेस्ट ट्रैनिंग स्कूल, आइज़ॉल

5.

त्रिपुरा

एफ.आर.सी.-एल.ई.,हाथीपाड़ा, अगरतला

6.

मणिपुर

एस.एफ.टी.आई. मंत्री पुखुरी, इम्फाल

वर्षा वन अनुसंधान संस्थान में बाँस कम्पोजिट केंद्र, बाँस प्रसंस्करण केंद्र, रासायनिक उपचार, लकड़ी का कोयला उत्पादन और हस्तकला उत्पादन हेतु सुविधाएं प्रदान करता है।