भावाअशिप - वर्षा वन अनुसंधान संस्थान, जोरहाट, असम(भारत)
ICFRE - Rain Forest Research Institute, Jorhat

वन संरक्षण

 

जनादेश

  • नर्सरी वृक्षारोपण और वानिकी से संबंधित बीमारियां और हानीकारक कीटें तथा उनका एकीकृत प्रबंधन।
  • जैव-प्रसंस्करण, बायो-इनोकूलेट्स, कवक उत्पादन, औद्योगिक उपयोग, बायोरिमेडेशन, आजीविका उत्पन्न करने हेतु उपयोगी सूक्ष्म जीव एवं कीटों पर अनुसंधान।
  • माइक्रोबियल/कीट जैव-विविधता और जैव-प्रौद्योगिकी के कार्यान्वयन सहित पैथोलॉजिकल और एंटोमोलॉजिकल समस्याओं पर जलवायु परिवर्तन का प्रभाव
  • लकड़ी के जैव-निम्नीकरण और जैव-अपघटन का अध्ययन।
  • पैथोलॉजिकल और एन्टोमोलॉजिकल विशेषज्ञता वाले वानिकी प्रजातियों के संबंध में प्लांट संगरोध और अन्य सेवाएं प्रदान करना।


 

 

 

 

अवसंरचना

वन संरक्षण प्रभाग हानिकारक कीटों, बीमारियों और खरपतवारों के प्रबंधन हेतु पर्यावरण के अनुकूल प्रबंधन रणनीतियों को विकसित करने के लिए विभिन्न अनुसंधान गतिविधियों का संचालन करने हेतु सभी सुविधाओं से सुसज्जित हैं। प्रभाग में तीन प्रयोगशालाएँ हैं- पादप रोगविज्ञान, कवक विज्ञान और कीट विज्ञान